नोएडा के सेक्टर-73 में महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए गाय के गोबर से गोवर्धन का निर्माण किया और पूजा-अर्चना की। सेक्टर-73 में आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।