ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसाइटी में रहने वाले लोगों की गाड़ियां पानी में डूब गई। देर रात हुई बारिश ने बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को डुबो दिया। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपए लगाकर फ्लैट लिया था समिति में हल्की सी बारिश में ही बेसमेंट में पानी भर गया पानी के निकलने की कोई भी बिल्डर की ओर से व्यवस्था नहीं की गई है जिससे उन्हें हर बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्री राधा स्काई गार्डन ,महागुण माईवुड्स, गैलेक्सी रॉयल,अजनारा होम्स, सुपरटेक इको विलेज सहित दर्जनों सोसाइटियों में पानी बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण लोगों को अपनी गाड़ियों को निकालने में सुबह कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऑफिस के लिए तैयार होकर निकले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई निवासियों की आदि गाड़ियां पानी में डूब गई जिससे उनकी गाड़ियों को गद्दियां गीली हो गई। निवासियों ने बताया कि बिल्डर की ओर से उन्हें धोखा दिया गया है।