गौतमबुद्ध नगर में दनकौर के बाईपास रोड पर पानी भरा हुआ है। पानी निकासी के लिए नाला बनाया गया है, लेकिन कीचड़ भरने से चौक हुआ पड़ा है। इसी बाईपास से अलीगढ़, बुलंदशहर आदि जगहों से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचते हैं। इस रोड को यमुना प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण के वक्त यमुना एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया था। अब इस रोड से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों की कई बार प्राधिकरण व नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।