पिछले तीन दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे निवासियों ने एस्टेट मैनेजर से पानी की समस्या के समाधान की समय सीमा जानने की कोशिश की, लेकिन इस बीच जब पता चला कि तीन वाटर मशीन खराब पड़ी है, जिसके चलते आज भी पानी की किल्लत से पूरी सोसायटी को जूझना पड़ेगा, जिसके बाद लोगों का पारा हाई हुआ और निवासियों व एस्टेट मैनेजर के बीच तीखी नोंकझोक हुई। लोटस जिंग सोसाइटी में पानी की किल्लत के चलते देर शाम तक ड्रामा चलता रहा। इस बीच कई बार लोग अपने फ्लैटों से निकलकर बाहर आ गए। हालांकि इस समस्या को लेकर जब हमने एस्टेट मैनेजर से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका।