गौतमबुद्धनगर जिले के गांवों की ओर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांवों की हालत दिन पर दिन खराब हो रही है। यहां पर न कोई ग्राम प्रधान बनता है। जिस तरह सेक्टरों के लिए नोएडा प्राधिकरण आपके द्वार कार्यक्रम होता है, उसी तरह गांव में भी यह कार्यक्रम चलाना चाहिए, ताकि गांव की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा जा सके। गढ़ी चौखंडी गांव के ग्रामीणों ने यह सभी बातें अमर उजाला संवाद में प्रमुखता से रखीं।