फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परिजनों को सता रहा पैसे डूबने का डर, फिटजी आकाश में बच्चों को पढ़ाने के लिए कर रहा मजबूर

विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:50 PM IST

फिटजी में अब तक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने सपने बुन रहे नोएडा के 2 हजार इंजीनियरिंग छात्रों के पैसे डूबने के साथ-साथ उनके करियर के कुछ साल बर्बाद होने का भी डर सता रहा है। इसको लेकर छात्रों के अभिभावकों ने सेंटर पर जाकर अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सेंटर से सभी फिटजी सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा वहां कोई जिम्मेदार नहीं दिखा। इससे अभिभावकों को अपने छात्रों के भविष्य और उनके मेहनत की गाढ़ी कमाई डूबने का काफी डर सता रहा है। इसके लिए अभिभावक लगातार प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर 58 थाने में फिटजी के नोएडा शाखा के एक अधिकारी अपने दो वकीलों के साथ थाने पहुंचे। पूरे मामले में पहली बार उनका आमना सामना अभिभावकों से हुआ। इस दौरान काफी गहमा गहमी भी बनी रही, अभिभावकों का गुस्सा भी बना रहा। लेकिन पुलिस ने इस बैठक को शांतिपूर्वक संपन्न किया। अभिभावकों का कहना है कि पुलिस ने फिटजी को तीन विकल्प दिए। इसमें फिटजी के अधिकारियों से कहा गया कि वह या तो छात्रों के जमा पूरे पैसे वापस कर दे या कक्षाओं को दोबारा से संचालित करें या फिर एफआईआर के लिए तैयार रहें। हालांकि, इन विकल्पों को चुनने के लिए फिटजी ने समय मांगा। साथ ही उन्होंने एक उपाय यह भी बताया कि आकाश में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भेंजे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें