फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर में चोर समझकर ग्रामीणों ने बंधक बनाकर छह लोगों को पीटा, सभी निकले निर्दोष

श्याम जी. Updated Fri, 25 Jul 2025 10:21 PM IST

जेवर के बंकापुर गांव में भिक्षा मांगने आए एक परिवार के छह लोगों को चोर गिरोह समझकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वे निर्दोष थे और सिर्फ भिक्षा मांग रहे थे। राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली तीन महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे समेत छह लोग बंकापुर गांव में भिक्षा मांग रहे थे। पुलिस का कहना है कि भिक्षा मांगते हुए पुरुष सदस्य गलती से एक घर के अंदर चला गया। घर के मालिकों को संदेह हुआ और उन्होंने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने बाकी सदस्यों को भी घेर लिया। ग्रामीणों ने चोर गिरोह होने के संदेह में इन चारों की पिटाई कर दी, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के बाद पुलिस को उनके खिलाफ कोई भी गलत या संदिग्ध चीज नहीं मिली। जांच के बाद पुलिस ने उन सभी को छोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें