फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव में बिजली न आने से ग्रामीण परेशान, अमर उजाला संवाद में गिनाईं परेशानियां

ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव निवासियों ने बताया कि गांव में बिजली की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। करीब सात हजार वोट वाले गांव मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां पर आए दिन बिजली के तार टूटे रहते हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है। गांव में युवा कल्याण विभाग की ओर से बना हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम सिर्फ नाम का ही स्टेडियम है। यहां पर आठ खेल स्पर्धाओं का संचालन होता है, लेकिन एक स्पर्धा के लिए भी कोच की व्यवस्था नहीं है। युवाओं को बेहतर तैयारियों के लिए गाजियाबाद, दिल्ली या अन्य खेल अकादमियों में जाना होता है, जहां समय की बर्बादी के साथ जेब भी ढीली करनी होती है। गांव के तालाबों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश में पानी निकासी नहीं हो पाती है। अमर उजाला ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बारातघर की सुविधा नहीं है। निवासियों को शादी, जन्मदिन या अन्य पार्टी करने के लिए महंगे दामों में मैरिज हॉल या फार्म हाउस बुक करना होते हैं, जबकि गांव में सरकारी जमीन खाली पड़ी है। वहीं, जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी वेब सिटी द्वारा किए वादे पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन ग्रामीणों को वेब सिटी की ओर से कोई मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें