शहर में स्टंटबाजी थमने का नाम नही ले रही है। शनिवार को एक पिंक ऑटो से एक युवक के स्टंट करते हुए पेय पदार्थ फेंकता हुआ वीडियो में कैद हो गया। अब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर वायरल वीडियो पोस्ट कर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की। जहां पोस्ट में दावा किया गया कि यह वीडियो गौर सिटी दो चौकी के पास ताज हाइवे का बताया जा रहा है, जिसमें देखा गया कि एक युवक टेंपो के बाहर निकलकर अपने हाथ में पेय पदार्थ लेकर सड़क पर फेंकता हुआ दिख रहा है। इस मामले को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 38500 रुपए का चालान किया गया।