फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कोई परेशान करें तो दें मुहतोड़ जवाब, छात्राओं ने अपराजिता बनकर सीखी आत्मरक्षा

जब डर को आत्मविश्वास और असहायता को साहस में बदला जाए, तब सशक्तिकरण की असली तस्वीर सामने आती है। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां टीचर रितु ने छात्राओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में टीचर ने समझाया कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि अपने शरीर, मन और सुरक्षा को लेकर भी सजग बनें। इस दौरान व्यायाम शिक्षिका रितु सिंह ने छात्राओं को करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है। जब बच्चियां खुद को फिट रखेंगी, तभी वे हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास से कर पाएंगी। उन्होंने छात्राओं को नियमित व्यायाम, सही दिनचर्या और मानसिक मजबूती के महत्व को भी विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण रहा। छात्राओं को आसान लेकिन प्रभावी तकनीकें सिखाई गईं, जिनसे वे किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। उन्हें बताया गया कि अगर कोई उन्हें परेशान करे तो घबराने के बजाय कैसे प्रतिक्रिया दें, खुद को कैसे छुड़ाएं और किन परिस्थितियों में तुरंत मदद लेनी चाहिए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर, स्कूल स्तर पर सहायता और भरोसेमंद लोगों से संवाद करने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर 1140 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने न सिर्फ तकनीकें सीखीं, बल्कि यह भी समझा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि मानसिक सजगता और सही निर्णय लेने की क्षमता भी है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपा भाटी, मंजू रानी, शालिनी यादव, श्वेता शर्मा, शिविका वर्मा समेत स्कूल की कई शिक्षिका मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें