फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जाति प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग को लखनऊ कूच करेगा पीड़ित परिवार

ग्रेटर नोएडा में जाति प्रमाणपत्र न बनने से परेशान होकर अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। पीड़ित परिवार 10 मार्च को सूरजपुर कलेक्ट्रेट से लखनऊ के लिए पैदल कूच करेगा। इसको लेकर पीडि़त परिवार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत अधिकारियों को पत्र देकर चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर भी परिवार को न्याय दिलाने के लिए वीडियो बनाकर वायरल की जा रही है। जेवर निवासी सुंदर सिंह का कहना है कि उसका और उसकी पत्नी का अररिया जाति का प्रमाण जेवर तहसील से बना हुआ है। उनके बच्चों का प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जा रहा है। आवेदन करने के बाद भी कई साल से जेवर तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहा है। प्रमाणपत्र नहीं बनने से परेशान होकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें