फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में संतों के अपमान पर विहिप का नोएडा में प्रदर्शन, पप्पू यादव का फूंका पुतला

संसद में संतों के अपमान पर विहिप का नोएडा में प्रदर्शन, पप्पू यादव का फूंका पुतला नोएडा। संसद भवन परिसर में सनातन संस्कृति और साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नोएडा महानगर ने बुधवार को प्रदर्शन किया। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा मोड़ पर पप्पू यादव का पुतला फूंका गया। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान चौड़ा मोड़ जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसमें कई शहरवासियों समेत साधुओं ने भी हिस्सा लिया। बजरंग दल नोएडा महानगर संयोजक विनोद चौहान ने कहा कि संसद जैसी पवित्र जगह पर धार्मिक प्रतीकों व संतों का उपहास उड़ाना सनातन आस्था पर आघात है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में भगवा वस्त्र पहनकर और धार्मिक प्रतीकों का स्वांग रचना करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है। इस विरोध प्रदर्शन में संगठन मंत्री दिनेश महावर, सह मंत्री राजीव शर्मा, सह-संयोजक विनोद सिंह, नितेश शर्मा, प्रवीण, धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र शर्मा और जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नितिन कुमार मौजूद रहे। सेक्टर 147 की गौशाला के संरक्षक राममंगलदास अपनी शिष्य मंडली के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें