फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: पीएम के आगमन से पहले एसपीजी ने संभाली कमान, हेलीपैड का किया जायजा

अनुज कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 02:02 PM IST

एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। मंगलवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। इसी क्रम में वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने पीएम के आगमन से पूर्व एक्सपो मार्ट परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों के तहत हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर उतारकर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। पीएम के आगमन से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। इस कारण जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासनिक अमले की सक्रियता और बढ़ गई है। एसपीजी, पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा की समीक्षा की है। वहीं पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खास रणनीति बनाई है। रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था से जुड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक न हो। इसके लिए सख्त निगरानी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें