नोएडा में बसंत पंचमी पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री बीएल वर्मा सेक्टर- 70 स्थित फर्स्ट स्टोन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। उन्होंने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। फाउंडेशन के बच्चों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को कलम भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।