नोएडा के गुलशन मॉल सेक्टर 135 में जमकर बवाल मचा। जहां फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दो युवकों को चार दबंगों ने मॉल के अंदर जमकर पीटा और इसी दौरान अफरा तफरी मच गई। दबंगों को किसी का डर नहीं था। फिल्म देख रहे लोगों ने मारपीट की वीडियो मोबाइल में कैद की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पूरी घटना नोएडा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के गुलशन मॉल सेक्टर 135 की है।