फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुकान में घुसकर चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों के पैर में गोली लगी हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इलाज के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोमवार रात बिसरख कोतवाली पुलिस बीएलएस वर्ल्ड स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपियों ने कार की रफ़्तार तेज कर दी। संदिग्ध होने पर पुलिस ने पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। दोनों आरोपी की पहचान शाहरूख निवासी सिटी झुग्गी इंद्रा विकास कालोनी डाक्टर मुखर्जी नगर दिल्ली और आकाश त्यागी निवासी बिजोली थाना खरखोदा मेरठ के रूप में हुई हैं। शाहरूख मूलरूप से प्रतापपुर मेरठ का रहने वाला हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 9 जनवरी को चिपियाना स्थित बाला जी किचन एक्यूपमेेंटइ में चोरी करने की बात कबूल की हैं। बदमाशों के 4 से 5 साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से एक कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें