फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में ‘मैंगो फिएस्टा’, आम प्रेमियों ने चखा ढेरों स्वाद

विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Jun 2025 03:24 PM IST

गर्मियों के खास मौसम में आम का स्वाद लेने के लिए नोएडा के सेक्टर-129 स्थित गुलशन 129 में दो दिवसीय मैंगो फिएस्टा में बड़ी संख्या में परिवार और बच्चे पहुंचे। यहां दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रटौल, सफेदा, बाम्बेग्रीन समेत कई किस्मों के ताजे और रसीले आम लोगों को चखने के लिए पेश किए गए। ठंडे मॉकटेल्स और चटपटे व्यंजन भी हर किसी को खूब पसंद आए। आम थीम पर बनाए गए रंग-बिरंगे सेल्फी प्वाइंट्स पर लोगों ने फोटो खिंचवाए। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार खेल और एक्टिविटी भी रखी गईं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। गुलशन ग्रुप की निदेशक युक्ति नागपाल ने कहा,गर्मी का मौसम और आम का स्वाद साथ मिलकर खुशियां बांटने का सबसे अच्छा मौका होता है। इसी सोच के साथ हमने लोगों को एक खास अनुभव देने की कोशिश की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें