नोएडा सेक्टर- 63 के सी-122 स्थित विंडसन ट्रेड मार्ट कंपनी में शनिवार सुबह दो बॉयलर फट गए। जोरदार धमाके से बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कंपनी में सैकड़ों लोग काम कर रहे थे, उनमें से 20 लोग घायल हो गए। वहीं, इस दौरान कंपनी में अफरातफरी मच गई और कंपनी में काम करने वाले लोगों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया। पुलिस का कहना है कि सभी को हल्की चोटें आई हैं और कोई भी गंभीर नहीं है। कोई कर्मचारी झुलसा नहीं है और आग लगने की भी घटना नहीं हुई है।