नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक से महामाया फ्लाईओवर की ओर आने वाली सड़क पर सेक्टर -128 के पास गेहू से भरा ट्रक पलट जाने से लंबा जाम लग गया इस दौरान सैंकड़ों गाड़ियों समेत हजारों लोग जाम में फंस गए. ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे दिखे, पुलिस अधिकारियो का कहना है कि एक्सप्रेसवे मार्ग पर पलटे हुए ट्रक को हाइड्रा की मदद से साइड करवाया गया। काफी देर बाद ट्रैफिक को सामान्य कराया जा सका। जाहिर है कि ट्रक के पलटने से सुबह ऑफिस जाने वाले वालों को काफी दिक्कत हुई और वह देरी से ऑफिस पहुंचे। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और ट्रक को हटाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन उसमें काफी संख्या में गेंहू के कट्टे होने से इसमें पुलिस को काफी समय लग गया। एडीसीपी ट्रैफिक प्रवीन रंजन ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पलटने की सूचना मिली थी। ट्रैफिक पुलिस को फौरन मौके पर भेजा गया। इस दौरान हाइड्रा की मदद से ट्रक को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक तरफ कर दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक को निकाला गया। ट्रैफिक का दबाव अधिक था, इसलिए ट्रक के पूरी तरह से हटने तक टीम वहीं तैनात रही। जानकारी के अनुसार बदायूं से दिल्ली गेहूं लेकर जा रहा ट्रक रात डेढ़ बजे पलटा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसमें 300 क्विंटल गेहूं लोड थे। वह सभी सड़क पर बिखर गए थे। मौके पर पहले एक हाइड्रा को बुलाया गया। इससे काम नहीं बना। इसके बाद पुलिस टीम ने लोगों के साथ मिलकर ट्रक को खाली किया और चार हाइड्रा की मदद से उसे साइड किया गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे के बाद दो लेन को शुरू किया, लेकिन दबाव के दिक्कत होने से दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक यहां धीमी गति से चलता रहा। ट्रक के साइड होने के बाद सड़क पर बिखरे हुए गेहूं को वहां से हटाया और दोपहर बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक वहां से चला गया था। उसके बारे में जानकारी की जा रही है।