फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से पार्क में पड़ा पेड़ों का मलबा, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई

नोएडा शहर के सबसे पुराने सेक्टर-12 स्थित प्रियदर्शनी पार्क में पिछले करीब दो महीने से पेड़ों की कटी शाखाएं और तने पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में दो महीने पहले पेड़ों की छंटाई कराई गई थी। इसके बाद आई तेज आंधियों में भी कई पेड़ और शाखाएं गिर गई थीं, लेकिन उनका मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से पड़ा मलबा अब कूड़ा फेंकने की जगह बनता जा रहा है। इससे पार्क की साफ-सफाई और सुंदरता प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को भी गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें