ग्रेटर नोएडा में रामपुर की सीएम मार्केट में रोजाना सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर गंदगी फैली रहती है। जिस कारण बदबू इतनी अधिक होती है कि रुकना भी मुश्किल होता है। व्यापारियों का कहना है कि चारों ओर फैली गंदगी के कारण बाजार में बीमारियां भी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा नालों के ऊपर रखे गए ढक्कन टूटे होने से हादसे होने का खतरा बना रहता है। कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के रामपुर के सीएम मार्केट में बृहस्पतिवार को आयोजित हुए अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने समस्याएं बताईं। व्यापारियों का आरोप है कि मार्केट में बाहर के दुकानदारों की पार्किंग की वजह से आने वाले ग्राहक मजबूरी में सड़कों पर तक पार्किंग करते हैं। जिस कारण दिनभर यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के समय में जलभराव हो जाता है। बाजार में एक शौचालय बनना चाहिए। जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बाजार में प्याऊ भी होना चाहिए। इसके अलावा बाजार में प्राधिकरण के आने वाले सप्लाई के पानी का कोई नियम ही नहीं है और बिजली की तो गर्मी के मौसम में अघोषित दिनभर कटौती होती रहती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा हटाया जाना चाहिए।