फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से वेयर हाउस बनाने की गुत्थी नहीं सुलझा सका नोएडा प्राधिकरण

नोएडा। जिलेभर में तेज गति के साथ प्लानिंग के तहत आवास, इंडस्ट्री और एजुकेशनल हब तो बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिले के व्यापारियों को एक भी वेयर हाउस नहीं मिल सका। यही कारण है कि व्यापारियों-उद्यमियों को थोक व्यापार के लिए दिल्ली के बाजारों का रुख करना पड़ता है। सेक्टर 9 में व्यापारियों के साथ बुधवार को अमर उजाला संवाद हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि वह पिछले 12 सालों से नोएडा प्राधिकरण के साथ वेयर हाउस स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण तैयार नहीं है। जबकि उनका कहना है कि साल 2003 में उन्होंने नोएडा में वेयर हाउस बनाने की मांग रखी थी। यहां तक कि 2006 में नियोजन का लेटर तक मिल गया। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वेयर हाउस बनेगा तो दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन जब नहीं बना तो व्यापारी 2011 में हाईकोर्ट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें