रक्षा अडेला सोसायटी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भारतीय सशस्त्र बलों की पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को लेकर निकली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। निवासी राहुल यादव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना। यात्रा के दौरान महिलाओं, बच्चों, युवाओं, पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। सोसायटी के निवासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल समाज में एकता बढ़ती है, बल्कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी जागृत होती है। वहीं संजय पाठक ने कहा कि देश की रक्षा में लगे हर सैनिक के पीछे नागरिकों का यह प्रेम और सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर सर्वेश त्रिवेदी, अंबुज शर्मा, अनिश कुमार आदि मौजूद रहे।