फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में पहली मंजिल की रेलिंग से गिरा तीन साल का मासूम, घायल

नोएडा सेक्टर-122 स्थित सनशाइन अपार्टमेंट की पहली मंजिल की बालकनी की रेलिंग से तीन साल बच्चा गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी विपिन गुप्ता अपने परिवार के साथ सनशाइन अपार्टमेंट में रहते हैं। सोमवार दोपहर उनका तीन साल का बेटा विदित गुप्ता पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। खेलते-खेलते बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से बच्चा नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के बाएं हाथ की कोहनी और कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। सिर में भी चोट आई है। पुलिस के मुताबिक अब बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उसका सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना एक मिनट छह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें