ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित न्यूमेड अस्पताल की ओर से मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा हैं। इसमें तीन, पांच और 10 किमी की दौड़ शामिल होगी। इनमें सभी आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी अस्पताल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जितेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं और साथ ही मानसिक और शारीरिक मजबूत बनाना हैं। इसके लिए एक फरवरी को अस्पताल में मिनी मैराथन नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026 का आयोजन होगा। यह आयोजन ईएफसी जिम, सक्षम स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स एरीना व सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से किया जाएगा। इसमें एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. बिजेंद्र सिंह, जनरल मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज सिंह, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक-प्रधानाचार्य प्रियंका रावत, स्पोर्ट्स निदेशक महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।