फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गांव में नहीं है बारात घर, बेटियों की शादी के लिए बुक कराने पड़ते हैं महंगे होटल

नोएडा सेक्टर-58 स्थित बिशनपुरा गांव में बारात घर न बना होने से गांव के मध्यमवर्गीय परिवारजनों को अपनी बेटियों को शादी या अन्य कार्यक्रम के लिए महंगे प्राइवेट होटल बुक करने होते हैं। ऐसे में यहां पर एक बारात घर बनवाने की जरूरत है। इसके साथ ही गांव की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समय पर सफाई नहीं होती है। कई साल पुरानी सीवर लाइन भी हर गांव की तरह यहां भी जनसंख्या के मुताबिक नाकाफी है। सेक्टर- 58 स्थित बिशनपुरा गांव में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में ग्रामीणों ने यह समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया, 15 कर्मचारी साफ सफाई के लिए नियुक्त किए गए हैं, लेकिन कर्मचारी कम आते हैं। समय पर साफ सफाई न होने से हर गली में गंदगी रहती है। इससे बीमारियां बढ़ रही हैं। कई साल पुरानी पड़ी सीवर लाइन अन्य गांव की तरह नाकाफी है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया, यहां सड़क व्यवस्था सही है, अधिकतर सड़कें पक्की हैं, लेकिन कई जगह नालियों की सही हाल नहीं बनी और बड़े नालों की समय पर सफाई नहीं होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें