गौतमबुद्ध नगर का सरकारी स्टेडियम सुविधाओं के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम में प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण 13 से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित प्रदेशीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता को खेल विभाग की ओर से नोएडा की एक निजी अकादमी में शिफ्ट करना पड़ा रहा है। जबकि स्टेडियम में कबड्डी के लिए सभी उपकरण की व्यवस्था है। यह उपकरण अन्य प्रतियोगिताओं के उपयोग के लिए रह गए है। कबड्डी में उपयोग होने वाले मैट का प्रयोग शनिवार को स्टेडियम में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया गया। दरअसल, स्टेडियम में न तो छात्रावास की सुविधा है, न ही खिलाड़ी व अधिकारियों के रुकने का कोई इंतजाम। जबकि इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों व दो खेल छात्रावासों से आने वाले 200 से अधिक खिलाड़ी, कोच और रेफरी शामिल होंगे। ऐसे में इस प्रतियोगिता को जिले की निजी अकादमी में कराई जाएंगा। इससे एक बार फिर स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। खेल अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन स्टेडियम में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस प्रतियोगिता को नोएडा स्थित एक निजी अकादमी में शिफ्ट किया गया। जबकि शासन से छात्रावास के निर्माण के लिए मांग की हुई है। छात्रावास के निर्माण होने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को स्टेडियम में ही कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 18 मंडल व दो हॉस्टलों से खिलाड़ियों के साथ ऑफिशियल व रेफरी आ रहे है।