फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला उद्यमी संवाद... ग्रीन बेल्ट से लेकर सड़कों पर फैली गंदगी बांट रही बीमारियां

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-1 एक्सटेंशन में ग्रीन बेल्ट से लेकर सड़कों पर तक चारों ओर गंदगी फैली रहती है। साथ ही नालियां बजबजाती रहती है। कई बार उफना कर सड़कों पर बहने लगती हैं। जिस कारण सेक्टर में तरह-तरह की बीमारियां फैलती हैं। यह आरोप सेक्टर में आयोजित अमर उजाला उद्यमी संवाद में उद्यमियों लगाए। उन्होंने कहा कि समस्या के संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि यहां पर पानी की पाइप लाइन तो पड़ी हुई है लेकिन आज तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। जिस कारण यहां के लोग आज भी बोरवेल के पानी प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सेक्टर में सीवर जगह-जगह पर ओवर फ्लो होता रहता है। जिस कारण गंदगी फैलती रहती है। लोगों का निकलना मुश्किल होता है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान ही नहीं देते हैं। उद्यमियों की मांग है कि सेक्टर में दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने चाहिए। जिससे बाहर से आने वाले लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। अभी लोग घंटों तक इधर-उधर भटकते रहते हैं। कई बार लोगों को कई किमी का चक्कर भी लगाना पड़ता है। बिजली के पोल लगी स्ट्रीट लाइटें 50 फीसदी पहले से ही खराब पड़ी हैं। बाकी जो सही भी हैं उनमें से आधी सही से जलती नहीं हैं। जिस कारण सेक्टर की सड़कों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में सड़कों के किनारे नशेबाजी करने वाले लोग अंधेरे का फायदा उठाकर आपराधिक गतिविधियों का अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर में शाम के समय में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। जिससे उद्यमी और कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें