फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वीजा नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों का चैंपियनशिप में शामिल होने पर संशय

विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 06:54 PM IST

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17 मार्च से दूसरी भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप व 23 मार्च से पहली साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आगाज होगा। सॉफ्ट टेनिस वर्ल्ड टूर्नामेंट में पाकिस्तान के 12 खिलाड़ी भी शामिल होंगे। लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का वीजा नहीं मिल सका है। ऐसे में वीजा नहीं मिलना पाकिस्तान खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का वीजा मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17 से 22 मार्च तक दूसरी भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप व 23 से 26 मार्च तक पहली साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप खेली जानी है। प्रतियोगिता में 15 देश के खिलाड़ी खिताब की दावेदारी पेश करेंगे। प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने पांच टेनिस कोर्ट मुकाबलों के लिए तैयार है। यह जानकारी शनिवार को आयोजकों ने ग्रेटर नोएडा के वाईएमसीए में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें