फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में जिन कर्मचारियों को पार्किंग के लिए दी कार, उन्हीं ने कर दी गायब

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली पुलिस के एक मैरिज होम के कर्मचारियों ने अतिथि महिला की कार गायब कर दी। जबकि महिला के पास पार्किंग का टोकन भी था। समारोह में शामिल होने पहुंची महिला ने पार्किंग कर्मचारियों को कार दी थी। आरोपियों के मना करने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया है। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवनीत गोयल निवासी दादरी, इरफान निवासी आनंद विहार कॉलोनी दादरी, रवि निवासी रूपवास और नरेश निवासी घोड़ी बछेडा गांव के रूप में हुई है। एक फरवरी की शाम दिल्ली के द्वारिका नवासी महिला नीलम कटोच अपनी कार से विप्रो गोल चक्कर स्थित रेड कारपेट मैरिज होम में आयोजित शादी में पहुंची थी। महिला ने मैरिज होम की पार्किंग में तैनात चार कर्मचारियों को अपनी कार पार्क करने के लिए चॉबी थी और उसका टोकन भी लिया। शादी में शामिल होने के बाद महिला जब वापस पार्किंग में पहुंची और टोकन दिया तो कर्मचारियों ने कार नहीं होने की बात कहीं। कहा था कि कार पार्किंग में नहीं है। पीड़िता ने कहीं और खड़ी करने का हवाला दिया। महिला ने इसकी सूचना सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो हकीकत सामने आ गई। चारों आरोपी ने महिला की कार को चोरी कर लिया था। चोरी के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें