फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में डिजिटल लिटरेसी में परिषदीय स्कूलों के छात्रों को करना होगा मजबूत

आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 04:41 PM IST

ग्रेटर नोएडा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक के कक्षा 6 से 8 में विज्ञान शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों का डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधित एक दिवसीय फॉलोअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस फॉलोअप कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता तथा साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों को डिजिटल लिटरेसी के प्रति जागरुक करते हुए इसके अनुप्रयोगों के बारे में बताया गया। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि हमें यह डिजिटल लिटरेसी संबंधित जानकारी को अपने व्यक्तिगत लाभ के रूप में भी तथा बच्चों को इसके विभिन्न आयामों के बारे में बताने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता कमल सिंह,प्रशिक्षण नोडल धनराज सिंह, राजेश खन्ना,भूपिंदर सिंह, संदीप कुमार रीना भारतीय व निधि त्यागी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें