ग्रेटर नोएडा में अपनी मांगों को मनवाने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर भेजा है। कर्मचारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को डिग्री जलाकर सीएम व जिम्स प्रबंधन से नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग करेंगे। दरअसल, कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की ओर से दसवें दिन भी हड़ताल जारी।