यूपी के खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि मुक्केबाजी खेल से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार से अन्य राज्यों की सरकारें खेलों की रणनीति सीख रही है। यूपी में ओलंपिक पदक हासिल करने वालों को सीधे राजपत्रित अधिकारी की नौकरी दी जा रही है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर 6 करोड़, सिल्वर 4 करोड और कांस्य में 2 करोड़ रुपये दिए जाते है। यहां तक की हिस्सा लेने वालों को भी पैसा दिया जा रहा है। वर्तमान में एशिनय खेल, ओलंपिक सहित अन्य खेलों में पदक जीतने वालों का सम्मान किया जा रहा है। क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दीप्ती शर्मा को डीएसपी नियुक्त किया गया है। अर्जुन पुरस्कार,पदमश्री और द्रोणाचार्य अवार्डी को 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल और नए कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार समय से कोचों की नियुक्ति की जा रही है। सरकार खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही है।भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि शहर की प्रतिभाओं को भी इसके जरिए मंच मिलेगा।