ग्रेटर नोएडा जिला कारागार में बंद वृद्ध एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त बंदियों की रिहाई और उन्हें निश्शुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। समिति में शामिल दिनेश सिंह का कहना है कि अभियान से ऐसे लोगों को फायदा होगा जो एचआईवी, कैंसर, हार्ट, लिवर आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। वहीं विपुल यादव का कहना है कि जेल में अभी कई ऐसे लोग हैं जिनकी आयु 90 साल है। अभियान के दौरान 70 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए प्रयास किया जाएगा। भले ही वहां किसी मामले में दोषी ठहरा दिए गए हो या मामला विचाराधीन हो।