फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में समाजसेवी सुखमनी ढिल्लन ने किया पौधारोपण, 2 हजार पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड

विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:36 PM IST

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सुखमनी ढिल्लन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए नोएडा के सेक्टर-77, 78 और 79 में करीब 2000 पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सुखमनी ढिल्लन हर वर्ष सैकड़ों पौधे लगाकर लोगों को हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करती रही हैं। उनका मानना है कि बंजर भूमि को भी पौधे लगाकर हरित भूमि में बदला जा सकता है, और इसी उद्देश्य से वह लगातार हरियाली बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हवा को शुद्ध करने और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर पर्यावरण देने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पौधा लगाओ, जीवन बचाओ' आह्वान से प्रेरित होकर वह यह अभियान निरंतर चला रही हैं। इस मौके पर सुखमनी ढिल्लन ने कहा, हमें अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा मिल सके और पृथ्वी को हरा-भरा बनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें