नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई स्किल जंक्शन बास्केटबॉल लीग में बालक और बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में बालक वर्ग में ऑनवे होप्स ने ओजस्विन क्रासओवर को 37-32 से हराकर जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरे मैच में प्राइम बॉलर्स ने सनप्योर थंडर बर्ड्स को 49-43 से पराजित किया। तीसरे मैच में हिमालय बास्केट फ्रीक्स और अनुराग हस्टलर्स के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें अनुराग हस्टलर्स ने 31-30 से जीत दर्ज की।