नोएडा सेक्टर-98 स्थित चौकी के पीछे की ओर बंजर पड़े हिस्से की साफ-सफाई कर उसे एक साफ-सुथरे सिटिंग एरिया के रूप में विकसित किया गया है। इस स्थान पर अब शाम के समय घूमने आने वाले लोग और आसपास के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी बैठकर आराम कर सकेंगे। सिटिंग एरिया की सुंदरता बढ़ाने के लिए बाउंड्री बनाई गई है और साथ ही आकर्षक मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं, जिससे यह जगह अब पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रही है।