लखनऊ की निवासी श्रेया कुमार ने बताया कि दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। लेकिन पदक हासिल नहीं हो सका है। उनकी इच्छा सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला पदक जीतना है। ताकि वह पिता का सपना पूरा कर सकें। पिता ने स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट यूपी में अपनी सेवा दी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह स्वर्ण पदक जीते यह उनके पिता का सपना है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सॉफ्ट टेनिस वर्ल्ड टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने बताया कि 2009 में टेनिस खेल की बारीकियांं सीख रही हैं। अब तक राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर 24 स्वर्ण समेत 45 पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ी ने 17 वर्ष की आयु में सबसे कम आयु में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह जुड़वा भाई-बहन हैं। भाई भी टेनिस खिलाड़ी है और लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित है।