नोएडा सेक्टर-41 स्थित आगाहपुर गांव में संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। खुद ले जाकर गांव में उफन रहे चैंबर का हाल दिखाया। स्थिति बेहद गंभीर नजर आई। ग्रामीणों का कहना है नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कहते-कहते थक गए, लेकिन सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं किया और न ही बारिश से पहले कोई साफ-सफाई हुई।