कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों में टक्कर हो गई। आधा दर्जन के करीब लोगों को चोटे आई। नोएडा के महामाया पुल के पास घने कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों में टक्कर हो गई। इस घटना में आधा दर्जन के करीब लोगों को चोटे आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह दोनों बस ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर थाना 39 पुलिस और यातायात की टीम में पहुंच गई और बस को रास्ते से हटाकर किनारे कर दिया है।