ग्रेटर नोएडा सेक्टर जीटा एक स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों ने पहलगाम की घटना को मार्मिक तरीके से पेश किया। अपनों के खोने का दर्द दर्शाया। उसके बाद महिलाओं के सिंदूर की लाज के लिए सरकार की ओर से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई दी। छात्रों ने सेना के शौर्य को पेश किया। प्रधानाचार्य सना जैन ने कहा कि इस साल का आयोजन देश के सैनिकों व पहलगाम में अपने परिवार के लोगों को खोने वालों के नाम रहा। छात्रों ने इसके माध्यम से सेना की ताकत देश को दिखाई। उन्होंने बताया कि सेना के कारण ही देश का हर नागरिक अपने घरों में परिवार के साथ जिंदगी बीता पा रहा है।