सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर दनकौर के गांव जुनेदपुर की मढैया निवासी संदीप नगर को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच गिरफ्तार कर लिया। संदीप को गिरफ्तार करने पहुंची विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और उत्तर प्रदेश पुलिस को ग्रामीणों की फायरिंग और पथराव का सामना करना पड़ा।