फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: साक्षी मलिक सेंट जोसफ स्कूल के वार्षिक खेल दिवस में हुईं शामिल, बच्चों को खेल से जुड़ने का दिया संदेश

खेलों की पहली सीढ़ी स्कूल से ही चढ़नी सीखी। जब भी स्कूल में खेलों का आयोजन होता तो मैं सबसे पहले भाग लेती। ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। यह बातें सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसफ स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस समारोह में ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहीं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को खेल से जरूरत जोड़ें। खेल से ही शारीरिक विकास तेजी से होता है। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार पांडेय ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इस मौके पर कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों में पदक जीते। पूर्व प्रधानाचार्य फादर डेनिस डिसूजा ने कहा कि खेल ने छात्रों को नई ऊर्जा दी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने कहा कि खेलों में छात्रों की रुचि ने साबित कर दिया है कि भारत को विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें