फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर जाने के लिए मची होड़, तत्काल में टिकट के लिए दो दिन से लाइन में खड़े लोग

Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 11:23 PM IST

दिवाली करीब है। घर जाने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। इसके लिए बस, ट्रेन समेत अन्य सार्वजनिक परिवहन से अपने घरों को जाने के लिए लोग जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। इसी का उदाहरण नोएडा के सेक्टर-32ए स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र में इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहां तत्काल में टिकट बुक कराने के लिए लोग दो -दो दिनों से लाइन में खड़े हुए हैं। बस इसी आस में कि उनके घर तक जाने के लिए उन्हें ट्रेन की टिकट मिल जाए और वह घर पहुंच जाएं। यहां खड़े लोगों में कुछ को बिहार जाना है तो कुछ को कलकत्ता, लेकिन मकसद सभी का एक ही है। केवल टिकट। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 बजे एसी बोगी तो 11 बजे स्लीपर कोच के लिए तत्काल की बुकिंग शुरू होती है। ऐसे में कुछ ही मिनटों के लिए पोर्टल पर टिकट की बुकिंग होती है। इस वजह से एक या दो ही फॉर्म जमा हो पाते हैं। वहीं कतार में खड़े अन्य लोगों को निराशा झेलनी पड़ती है। अगले दिन टिकट बुक हो जाएगी इसी आस में लोग लाइन से हटते ही नहीं है और अगले दिन का इंतजार करने लगते हैं। बरौला में रहने वाले अभिषेक सिंह बताते हैं कि वह दिल्ली से समस्तीपुर परिवार के साथ अपने घर पर जाना चाहते हैं जिसके लिए वह दो दिनों से लाइन में लगे हैं। लेकिन उनका नंबर अबतक नहीं आ पा रहा है। टिकट कराने के लिए वह अकेले नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी लगे हुए हैं। लेकिन अब तक टिकट नहीं हो पाई है। वहीं गोपी कुमार बताते हैं कि टिकट बुक होने की उनकी उम्मीद अब खत्म हो चुकी है लेकिन वह फिर भी लाइन में लगे हुए हैं। अगर टिकट बुक नहीं हो पाई तो वह घर नहीं जा पाएंगे। इसके अलावा लखिंदर पोदार बताते हैं कि वह खगरिया जाना चाहते हैं दो माह पहले उन्होंने टिकट भी बुक कराई लेकिन अब भी उसमें 50 वेटिंग लिस्ट है। इस वजह से वह दो दिनों से तत्काल में टिकट कराने के लिए यहां लाइन में खड़े हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें