फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एओए के गठन को लेकर आयोजित बैठक में हंगामा

ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में बिल्डर द्वारा नई अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन को लेकर बुलाई गई सामान्य सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। फेस-1 और फेस-2 के निवासियों के बीच विवाद बढ़ने के बाद बैठक को बीच में ही रद्द करना पड़ा। सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित इस सामान्य सभा की बैठक का उद्देश्य नई एओए के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा करना था। बैठक में दोनों फेज के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद थे। चर्चा के समय फेस-2 के कुछ निवासियों ने अपने फेज के लिए अलग एओए बनाए जाने की मांग उठाई। इस मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें