ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से शाहबेरी गांव तक सड़क चौड़ीकरण काम की वजह से 20 दिन का ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह अगले 20 दिन तक ही चलेगी, तब अन्य वैकल्पिक रूट से वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। यातायात डीसीपी लखन सिंह यादव ने बताया कि इन दौरान वाहनों के आवागमन के प्रबंधन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। अगर किसी को इन दिनों में ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है तो वह यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 से मदद मांग सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम खाली कराएगी।