ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा 3 में स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल के 12वीं के छात्र ऋषभ कुमार ने भौतिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय हर विषय के लिए रिवीजन का समय निकालते थे। इसके साथ ही प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि सफलता में सबसे अहम भूमिका अनुशासन और कड़ी मेहनत ने निभाई है। उन्होंने बताया कि आगे वह डाक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया के चार मई को होने वाली नीट की तैयारी में अभी वह जूटे हुए हैं। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि वह आने वाले छात्रों से कहना चाहते हैं कि अंक मायने नहीं रखते हैं। आप मेहनत करते रहो सफलता खुद ही मिल जाती है। पढ़ाई के दौरान पुराने सालों के पेपर जरूर देखते रहें।