फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा अमर उजाला संवाद: शाम में कंचनजंगा अपार्टमेंट के पास अराजक तत्व डालते हैं डेरा, लोगों ने बताईं समस्याएं

सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के आस पास शाम ढलते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा बढ़ जाता है। यही कारण है कि महिलाएं रात को निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं। पुलिसिया गश्त भी सिर्फ एक शिकायत के बाद कुछ देर तक ही सीमित रहती है, उसके बाद फिर गाड़ियों में शराब, ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण बढ़ता जाता है, यह बात निवासियों ने अमर उजाला संवाद में कही। सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के निवासियों ने कहा कि सालभर पहले पेट्रोल पंप के सामने कूड़ा घर बनाया गया था, वह अब तेजी से आस पास फैलता जा रहा है। सेक्टर 53 गिझौड़ रोड में एक भी स्पीड ब्रेकर न होने से तेज हॉर्न बजाते हुए, शोर शराबे के साथ तेज गति से वाहन गुजरते हैं। अपार्टमेंट के पास कुछ लोग बड़ी संख्या में केबल जलाकर तार निकालते हैं, जिससे रोजाना काफी प्रदूषण बढ़ जाता है। सुरेश चंद्र ने बताया कि ग्रीनबेल्ट में अतिक्रमण करके कबाड़ इकट्ठा किया जाता है। वहां दिनभर अराजकता बनी रहती है, अपार्टमेंट के निवासी वहां से उठने वाले स्कूटर, ट्रक जैसे वाहनों के शोर के चलते आराम नहीं कर पाते हेै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें