नोएडा में रेव पार्टी करने और उसमें विदेशी युवतियों को बुलाने के मामले में फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। सांप का जहर सप्लाई कराने और तस्करी के आरोप लगने के बाद पहली बार सामने आए एल्विश यादव ने बताया आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं। मैं जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं। इस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एल्विश ने यह बात कही है।