फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस पर रैली व विशेषज्ञ व्याख्यान

Digvijay Singh Updated Wed, 04 Feb 2026 08:27 PM IST

विश्व कैंसर जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय में बायोसाइंसेस एवं बायोटेक्नोलॉजी तथा हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस डोमेन के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता रैली और व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ थीम पर आयोजित रैली में एडिशनल प्रो–वाइस चांसलर डॉ. चंद्रदीप टंडन, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डॉ. बी.सी. दास सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रों ने कैंसर की जांच -जीवन का बचाव जैसे नारों के साथ परिसर में भ्रमण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता और विशेषज्ञ व्याख्यान भी हुए। मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की उपाध्यक्ष डॉ. सना तारिक ने कहा कि समय पर जांच से अधिकांश कैंसर का इलाज संभव है और जीवनशैली में सुधार तंबाकू से परहेज, संतुलित आहार व नियमित व्यायाम से जोखिम घटता है। एमिटी की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने रोकथाम, शीघ्र पहचान और समय पर उपचार पर जोर दिया। मेट्रो कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुमंत गुप्ता ने चेतावनी संकेतों की जानकारी दी। कैंसर सर्वाइवर काजल प्रसाद ने प्रेरक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज गर्ग और डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें